जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुकुल की प्रस्तुति 'ऑपरेशन सिंदूर 'की धूम

Posted On:- 2026-01-26




कवर्धा (वीएनएस)। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष संतोष बोथरा, निदेशक सूचित बोथरा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंद्र राजपूत, अंकुश विश्वकर्मा, दीपक सिंह ठाकुर, रवि सिंहा तथा संतोष कोचर सहित समस्त पदाधिकारी गण, प्राचार्य समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित थे। 

मीडिया प्रभारी हिंदी पीजीटी डॉ. विजय कुमार शाही ने बतलाया कि इस समारोह के विशिष्ट अतिथियों ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस समय पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रगान से गुंजित होता रहा। तत्पश्चात विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के नन्हे बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा को मंत्रमुक्त कर दिया। छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों की वाहवाही लूटी। 

कक्षा आठवीं के छात्र मिकेश सोनी, कक्षा नौवीं के छात्र आदित्य हंस राजपूत ने हिंदी में अपने विचार को व्यक्त किया। शिक्षक नेत्रानंद विश्वकर्मा ने मधुर कविता प्रस्तुत की। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक समारोह में शाला के विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर की बेहतरीन प्रस्तुति देकर शाला को गौरवान्वित किया। संतोष बोथरा अध्यक्ष, शाला संचालन समिति ने गणतंत्र की गरिमा एवं महिमा के साथ अपने उच्च विचारों से प्रेरणादायक उद्बोधन देकर सभी को प्रेरित किया। 

शाला के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र की रक्षा के लिए हम सभी को तन मन से सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत 26 शिक्षक शिक्षाओं को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। प्रभारी शिक्षक ऋषभ जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय ने अपने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय की तरफ से वृद्धाश्रम, कवर्धा के प्रबुद्धजन को विनम्रता के साथ मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की। संस्था के समस्त पदाधिकारीगण एवं प्राचार्य ने गणतंत्र दिवस पर शाला परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।



Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...