कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Posted On:- 2026-01-26




बेमेतरा (वीएनएस)। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण से पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का भी भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण सृजित हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए सभी से अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।




Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...