बेमेतरा (वीएनएस)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सर्वाेपरि भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश की संवैधानिक बुनियाद को और अधिक सुदृढ़ बनाएं।
कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस भावना के साथ करें कि उनके कार्यों से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखना है तथा अपने दायित्वों के माध्यम से देश की अमूल्य लोकतांत्रिक विरासत को मजबूत करना है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर तैनात जवान अपनी सेवा और समर्पण से देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक भी अपने कर्म, कर्तव्य और ईमानदार कार्यशैली से देश की सुरक्षा, सेवा एवं विकास में सार्थक योगदान दे सकता है।
कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता, समयबद्धता, सुचिता एवं गंभीरता के साथ करें तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों की सेवा समर्पित भावना से करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी गणतंत्र दिवस के ध्येय और संविधान की भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य करें तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी क्षेत्रों में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...
वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...
केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...
पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...