विजय बघेल ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

Posted On:- 2026-01-26




बेमेतरा (वीएनएस)। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस आज 26 जनवरी 2026 को पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

ध्वजारोहण उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा शांति एवं एकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस बल एवं नगर सेना की टुकड़ियों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अनुशासन, एकरूपता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। परेड का निरीक्षण एवं सलामी मुख्य अतिथि द्वारा ली गई।

समारोह में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु चिकित्सा, आदिम जाति कल्याण सहित अन्य विभागों की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन के लिए पुलिस जवानों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वच्छता कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभागीय झांकियों की प्रतियोगिता में कृषि विभाग को प्रथम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को द्वितीय तथा उद्यानिकी विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा ने प्रथम, एलंस पब्लिक स्कूल ने द्वितीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बेमेतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

परेड प्रतियोगिता में पुलिस बल प्लाटून नंबर-1 ने प्रथम, पुलिस बल प्लाटून नंबर-2 ने द्वितीय एवं नगर सेना प्लाटून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर ग्रुप में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला स्काउट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समग्र रूप से जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण रहा।




Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...