कबीरधाम में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला...

Posted On:- 2026-01-30




कबीरधाम (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष गंगोत्री योगी पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने सब्जी काटने वाले हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में गंगोत्री योगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहंगाव गांव की है और 27 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गंगोत्री योगी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने बड़े भाई नेम नाथ योगी के घर गई थीं। इसी दौरान नेम नाथ योगी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और वह उसके साथ मारपीट करने लगा। गंगोत्री योगी ने जब भाई को रोकने का प्रयास किया तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर हंसिया से उन पर हमला कर दिया।

हमले में गंगोत्री योगी के सिर, चेहरे, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी नेम नाथ योगी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।



Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...