कबीरधाम पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल का मामला, 3 गिरफ्तार

Posted On:- 2026-01-30




3 नाबालिग भी हिरासत में

कबीरधाम (वीएनएस)। जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैलपार में कुएं से युवक का शव मिलने के मामले में कबीरधाम पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

27 जनवरी को सुमित जैन के खेत स्थित कुएं में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान किशन उर्फ पाव वर्मा (25 वर्ष), निवासी ढेकापुर के रूप में हुई। शव के साथ ईंट-कांक्रीट का भारी पत्थर बंधा होने से यह स्पष्ट हो गया कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को कुएं में फेंका गया है। इस पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, संदिग्धों से पूछताछ और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 5 जनवरी को थान खम्हरिया स्थित शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के समीप उन्होंने किशन वर्मा को अकेला पाकर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू से वार कर उसे बेहोश कर दिया गया। फिर मोटरसाइकिल से उसे पैलपार मुक्तिधाम के पास ले जाकर लकड़ी के बत्ते से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद शव को घसीटकर सुमित जैन के खेत स्थित कुएं तक ले जाया गया और पहचान छुपाने के लिए भारी पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी वारदात का रिक्रिएशन भी कराया। पूछताछ के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लकड़ी का बत्ता, मोटरसाइकिल और रस्सी जब्त की गई है। आरोपियों ने खून से सने कपड़ों को जलाकर नष्ट करने की बात भी स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपी
प्रकाश धुर्वे (25 वर्ष)
उमेश उर्फ लक्की राजपूत (20 वर्ष)
खेमलाल उर्फ ईशु निषाद (20 वर्ष)
तीनों निवासी वार्ड क्रमांक 09, थान खम्हरिया, जिला बेमेतरा।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।



Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...