कवर्धा (वीएनएस)। नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 94 लाख रू. की लागत से निर्मित नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उपस्थित अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की वास्तविक प्रगति का पैमाना उसकी शिक्षा व्यवस्था होती है। समाज में शिक्षा सशक्त होती है, जिससे समाज आत्मनिर्भर, संस्कारित और विकसित बनता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रख रही है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक अधोसंरचना और समावेशी शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से गरीब, मध्यम वर्ग एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होनेें विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करें, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें तथा अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से कबीरधाम जिला, छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यालय परिवार और नगर पालिका परिषद को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शहर गौरवान्वित करने वाला पल : चंद्रवंशी
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने कहा कि यह अंग्रेजी विद्यालय हमारे कवर्धा शहर को गौरवान्वित करने वाला विद्यालय बनेगा। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक सभी बच्चे पढेगें। उन्होनें कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उच्च शिक्षा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगी। स्कूलों की सभी गतिविधियों में यह स्कूल महत्तवपूर्ण साबित होने वाला है। उन्होनें उपथित सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को नये स्कूल के बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
नवनिर्मित विद्यालय भवन में बच्चों के लिए बेहतर कक्षाएं, स्वच्छ परिसर, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी प्रतिभा को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है, और विद्यालय इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति विरेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, भाजयुमो अध्यक्ष उमंग पांडे, शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, पार्षद बिहारी राम धुर्वे, अजय सिंह ठाकुर, सौखी आहिरवार, श्रीमती सुष्मा उपाध्याय, शंभू देवांगन,दीपक सिन्हा, संजीव कुर्रे, मनीराम साहू, हरीश कुंभकार, सोनू उपाध्याय, सुरेन्द्र गुप्ता, अनिता धुर्वे, अतुल देव वर्मा, दीनानाथ शर्मा, सनत तिवारी, विष्णु पाण्डेय, हरि विश्वकर्मा भगवती प्रसाद उपाध्याय, सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण व छात्र उपस्थित थे।
वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...
वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...
केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...
पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...