बेमेतरा (वीएनएस)। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय क्षेत्रीय इनोवेशन मेंटरिंग सत्र का आयोजन छत्रपति शिवाजी प्रौद्योगिक संस्थान (CSIT) दुर्ग में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। बेमेतरा जिले से पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी एवं पीएमश्री देवकर विद्यालय ने सहभागिता दिया। सेजेस शिवलाल राठी से श्रीमती स्मृति अग्रवाल एवं श्रीमती सुदेशा चटर्जी ने मेंटर के रूप में विद्यार्थियों रौनित चौहान एवं उत्तम साहू का मार्गदर्शन किया।
विद्यार्थियों को आइडिया से स्टार्टअप, पेटेंट की जानकारी, डिजाइन थिंकिंग एवं प्रभावी पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
समग्र शिक्षा बेमेतरा के नोडल अधिकारी निहिल वर्मा के सहयोग एवं प्राचार्य श्री रामकुमार डड़सेना के प्रेरक वाक्यों ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी गैंदराम चतुर्वेदी ने अपने संदेश में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि - "पीएमश्री विद्यालयों का उद्देश्य शिक्षा को प्रयोगात्मक, सृजनात्मक और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। ऐसे मेंटरिंग सत्र विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और राष्ट्रनिर्माण में सहभागी नागरिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।” उनके आशीर्वचन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। यह कार्यशाला विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।
वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...
वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...
केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...
पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...