जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित, प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण

Posted On:- 2026-02-01




बेमेतरा (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में, नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सी. के देवांगन के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारो, नवागढ़ में जीवनदीप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री  दयालदास बघेल (पदेन अध्यक्ष, जीवनदीप समिति) के अनुमोदन से किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री बघेल ने मारो अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं को बेबी किट का वितरण कर शुभकामनाएं दीं।

बैठक से पूर्व कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ का उद्घाटन

बैठक की शुरुआत में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘स्पर्श’ (30 जनवरी से 13 फरवरी) का उद्घाटन किया गया।

इसके पश्चात बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री श्री दयालदास बघेल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, साथ ही अस्पताल स्टाफ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

अस्पताल की वर्तमान स्थिति एवं स्टाफ की जानकारी प्रस्तुत

जीवनदीप समिति की बैठक के दौरान मंत्री द्वारा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं स्टाफ की जानकारी ली गई।

इस पर बीपीएम सी. के देवांगन ने बताया कि मारो का शासकीय अस्पताल पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में संचालित हो रहा था, जिसे इस वित्तीय वर्ष से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया गया है। वर्तमान में नया भवन स्वीकृत नहीं होने के कारण अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्नयन के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 47 पदों का सेटअप स्वीकृत किया गया है।

स्टाफ की कमी को लेकर चर्चा, शासन स्तर पर समाधान का आश्वासन

लेखापाल एल.एन. पांडेय द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में नियमित, संविदा एवं जीवनदीप समिति के कर्मचारियों सहित कुल 17 स्टाफ कार्यरत हैं, जबकि स्टाफ की कमी बनी हुई है। एजेंडा अनुसार चर्चा के दौरान मंत्री श्री दयालदास बघेल ने जीवनदीप समिति से एक नर्सिंग स्टाफ रखने की सहमति दी। साथ ही ओपीडी एवं लैब जांच के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

भवन एवं कर्मचारियों की मांग शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन

बैठक में भवन एवं अतिरिक्त कर्मचारियों से संबंधित आवश्यक मांगों को शासन स्तर पर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी अस्पताल कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने एवं स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए | कार्यक्रम के अंत में बीएमओ डॉ. विकास पांडेय द्वारा मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर एवं प्रभावी संचालन का आश्वासन दिया गया। बैठक में नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष श्री धनलाल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष नगर पंचायत मारो, जनप्रतिनिधियों में श्री टार्जन साहू (महामंत्री), जागेश्वर ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, राम चौबे (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत मारो, बीपीएम सी. के. देवांगन, यू.आर. ध्रुव, समस्त अस्पताल स्टाफ, सुपरवाइजर, कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के नागरिक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पीपरछेड़ी में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...


thumb

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : लखन लाल ...

वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...


thumb

बजट 2026 समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम ...

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...


thumb

स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देना वाला है बजट : मंत्री जायसवाल

केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...


thumb

आईसीएआर-एनआईबीएसएम रायपुर में सचिव डेयर एवं महानिदेशक आईसीएआर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...


thumb

सतत विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक : राज्यपाल डेका

पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...