बेमेतरा (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग नवागढ़ जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम सी के देवांगन के नेतृत्व में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी का आयोजन विकासखंड में किया जा रहा है, जिसमें कुष्ठ संबंधी भ्रांतियों को दूर करने एवं समय पर उपचार हेतु जागरुक अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त आचार्यों एवं छात्रों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से विकासखण्ड कुष्ठ रोग प्रभारी यू आर ध्रुव के द्वारा जानकारी दिया गया एवं कुष्ठ से भेदभाव को मिटाने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया , कार्यक्रम में बीएमओ नवागढ़ डॉ. विकास पांडेय , बीपीएम सी. के. देवांगन ,यू आर ध्रुव प्राचार्य, आचार्य एवं समस्त छात्र छात्राएं सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ़ उपस्थित रहे।
जागरूकता रथ प्रचार प्रसार हेतु किया गया रवाना
जिला कार्यालय स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज ने जानकारी दी की स्पर्श कुष्ट जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा,जिसके लिए 30 जनवरी को जागरूकता रथ प्रचार प्रसार के लिए हरी झंडी दिखा कर सीएमएचओ कार्यालय से रवाना किया गया है, जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा में अभियान के अंतर्गत जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त करने संदेश का वाचन किया जाना है। यह अभियान स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर चलाया जा रहा है। कुष्ठ रोग की बीमारी से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव उनके लिए रोजगार के अवसरों, शिक्षा, शादी की संभावनाओं और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डालता है। ये चुनौतियां लोगों में जागरूकता की कमी और बीमारी के फैलने, इलाज और ठीक होने के बारे में मौजूदा गलतफहमियों के कारण बनी हुई है। इन चिंताओं को दूर करने के लिए देश भर में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान हर साल मनाया जाता है। 2026 के लिए इस अभियान की थीम भेदभाव खत्म करना, गरिमा सुनिश्चित करना है। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने सभी विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश है। उन्होंने कुष्ठ जागरूकता वाचन एवं अन्य जन जागरूकता गतिविधियां करने कहा है।
वन-जलवायु परिवर्तन विभाग ने अर्थ रिट्रीट फाउंडेशन के साथ गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीण...
वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीस...
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रा...
केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्...
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (आईसीएआर-एनआईबीएसएम), रायपुर को सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) एवं ...
पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनियों के सहयोग से संरक्षण क्षमता महोत्...