अब अनजाने में टैक्स छिपाने पर नहीं होगी जेल

Posted On:- 2026-02-01




नई दिल्ली (वीएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को पेश किए बजट 2026 में बड़े इनकम टैक्स सुधार का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि अब करदाता को अपराधी की नजर से नहीं देखा जाएगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश देश में भरोसा आधारित टैक्स संरचना विकसित करना है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि एक अप्रैल से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स एक्ट के तहत अगर किसी की आय में कोई गड़बड़ी मिलती है या अनजाने में टैक्स छिपाया जाता है तो सजा की बजाय केवल जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा, जिन लोगों की विदेशों में अघोषित संपत्ति है, उन्हें सरकार अपनी गलती सुधारने के लिए 6 महीने का विशेष समय देगी। वह लोग एक खास प्रकटीकरण स्कीम के तहत अपनी संपत्ति की जानकारी देकर कानूनी दांवपेचों से बच सकते हैं।

वित्त मंत्री ने अपने बजट 2026-27 भाषण में कहा, छोटे अपराधों पर केवल जुर्माना लगेगा। शेष अभियोगों को अपराध की गंभीरता के अनुरूप वर्गीकृत किया जाएगा। इनमें केवल साधारण कारावास होगा, अधिकतम कारावास घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है, और न्यायालयों के पास इन्हें भी जुर्माने में बदलने का अधिकार होगा।"

वित्त मंत्री के कहा, प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील की अवधि के लिए करदाता पर जुर्माने की राशि पर कोई ब्याज नहीं लगेगा, चाहे अपील प्रक्रिया का परिणाम कुछ भी हो। इसके अलावा, अग्रिम भुगतान की राशि को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जा रहा है और इसकी गणना केवल मूल कर मांग पर ही की जाएगी।

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) में बड़ी राहत दी है। अब आईटीआर में गलती होने पर इसे सुधारना आसान हो है और इसके लिए सरकार ने अतिरिक्त समय देने का ऐलान किया है। अब करदाता मामूली फीस देर रिटर्न अपडेट कर सकेंगे।

सरकार ने प्रॉपर्टी खरीदने को भी आसान बना दिया है। अगर आप किसी एनआरआई से घर या जमीन खरीदते हैं तो पहले की तरह टैन नंबर की कठिन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा और बिना टैन के भी टीडीएस कट सकेगा।

वहीं, अब छोटे करदाताओं को निल टीडीएस के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और पूरी प्रक्रिया अब ऑटोमैटिक और डिजिटल हो जाएगी।



Related News
thumb

बजट 2026 भारत की अगली विकास यात्रा का रोडमैप: डॉ. अरुणाभा घोष

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) के सीईओ डॉ. अरुणाभा घोष ने इसे भारत की भविष्य की क्षमताओं को आकार देने वा...


thumb

बजट में ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ की घोषणा को विशेषज्ञों ने बताया रणनीतिक...

केंद्रीय बजट में ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ (Rare Earth Corridors) की घोषणा को भारत की महत्वपूर्ण खनिज नीति में एक बड़ा और दूरगामी कदम माना जा रहा है।


thumb

रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना-चांदी में जोरदार गिरावट: चांदी 24 हजार और ...

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बाजार में करेक्शन ...


thumb

सोना-चांदी महंगे, राहत की आस में ज्वेलरी सेक्टर की नजरें बजट पर

भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग बजट 2026-27 से कुछ ठोस कदमों की उम्मीद कर रहा है ताकि बढ़ती कीमतों, वैश्विक अनिश्चितता और बदलती ग्राहक पसंद के दौर...


thumb

तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से ज...

तीन दिन की लगातार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।