गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान...

Posted On:- 2026-02-04




गाजियाबाद (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने मंगलवार देर रात 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। उस समय तीनों किशोरियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनें अपने कमरे की खिड़की से कूद गईं। गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक बहनों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं और कोरोना काल के बाद से उनका स्कूल भी नियमित नहीं था। हालांकि, सामूहिक आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कमरे से मिला आठ पन्नों का सुसाइड नोट
पुलिस को किशोरियों के कमरे से आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है। नोट में उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है— “इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी पापा।” नोट में एक रोती हुई लड़की की इमोजी भी बनाई गई है। पुलिस नोट की हैंडराइटिंग और सामग्री की जांच कर रही है।

मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की जांच
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराए पर रह रहे थे। परिवार मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। तीनों बच्चियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस जांच जारी
डीसीपी गाजियाबाद निमिष पाटिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। सुसाइड नोट में किसी विशेष ऐप का नाम नहीं है, लेकिन कोरियन कल्चर से प्रभावित होने का जिक्र मिला है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर बच्चों और किशोरों में ऑनलाइन कंटेंट और गेमिंग की बढ़ती लत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।



Related News
thumb

गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...


thumb

विधायिका में महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान लागू

सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...


thumb

तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


thumb

चुनाव से ठीक पहले TMC विधायक के ठिकानों पर IT का छापा

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...


thumb

लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...


thumb

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत...

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।