बीजापुर (वीएनएस)। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले में शी-बॉक्स (She-Box) पोर्टल को लेकर जिला-स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत जिला चिकित्सालय, शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न विभागों में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। अभियान का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वय से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि शी-बॉक्स पोर्टल केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाएं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन, गोपनीय और सुरक्षित तरीके से दर्ज कर सकती हैं। इससे शिकायतों के समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण में सहायता मिलती है।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल किसी एक विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बीजापुर जिले में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कार्यरत महिला को उसके अधिकारों की जानकारी मिल सके। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की है कि वे महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील कार्यस्थल के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज...
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और उत्तरजीविता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। जिला...
जब हौसले मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सामाजिक, आर्थिक और दिव्यांगता जैसी चुनौतियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। दिव्यांगता शरीर की ...
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कोण्डागांव जिले में विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे...
राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों और आ...