मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सुकमा में 107 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Posted On:- 2026-02-10




बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ, नवदंपतियों को मिली शुभकामनाएं

सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को हड़मा स्टेडियम, सुकमा में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 107 जोड़ों का विवाह विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग एवं बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर विधायक किरणसिंह देव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि किरणसिंह देव ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है, वे इस योजना के माध्यम से अपने बच्चों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहस्थ आश्रम में प्रवेश जीवन का अत्यंत पावन अवसर होता है, और इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ भी दिलाई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाल विवाह रोकने तथा जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

107 जोड़े हुए शामिल, राज्योत्सव में भी हुआ आयोजन  : 

सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत इस कार्यक्रम में कुल 107 जोड़े शामिल हुए, वहीं 06 जोड़ों का विवाह राज्योत्सव के अवसर पर भी संपन्न कराया गया। उन्होंने सभी नवदंपतियों को नवजीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की मंशा अनुरूप है पात्र परिवार इस योजना का लाभान्वित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाहित जोड़े को 7 हजार रुपए तक की सहायता सामग्री, 35 हजार रुपए की बैंक ड्राफ्ट और 8 हजार रुपए सामूहिक विवाह आयोजन पर व्यय की जाती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्टी प्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत अध्यक्ष मगम्मा सोयम, जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष कुसुमलता कवासी, जनपद पंचायत सुकमा अध्यक्ष संतोष ईडो, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष राधा नायक,जिला पंचायत सदस्यगण, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा रीना पेद्दी, विश्वराज सिंह चौहान, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर, एसडीएम सूरज कश्यप, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिवदास नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर