पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Posted On:- 2026-02-22




मेरठ (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर आम जनता के लिए शुरू हो गया है। परियोजना की कुल लागत लगभग 30,274 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह कॉरिडोर करीब 82.15 किलोमीटर लंबा है, जिसमें लगभग 70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत ट्रैक शामिल है। उद्घाटन के मौके पर योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और जयंत चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक सफर
प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों और अधिकारियों से बातचीत भी की।

बताया गया कि इस विशेष यात्रा में कुल 17 लोग शामिल रहे, जिनमें पांच स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस छात्र, पांच सफाईकर्मी और तीन युवा उद्यमी शामिल थे।

₹12,930 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
मेरठ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मेरठ दक्षिण स्टेशन से जनसभा स्थल मोहिउद्दीनपुर के लिए रवाना हुए।

परियोजना के शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लाखों यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



Related News
thumb

गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...


thumb

विधायिका में महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान लागू

सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...


thumb

तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


thumb

चुनाव से ठीक पहले TMC विधायक के ठिकानों पर IT का छापा

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...


thumb

लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...


thumb

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत...

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।