गाजियाबाद (वीएनएस)। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। रविवार रात निठौरा अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जीशान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसका भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
एक लाख का इनामी था आरोपी
पुलिस के अनुसार, जीशान और उसके भाई पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों ने 26 फरवरी को सलीम पर चाकू से कई वार किए थे। घायल सलीम का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों ने उनके धर्म से जुड़े पोस्ट डालने से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने निठौरा अंडरपास पर चेकिंग शुरू की, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीशान घायल हो गया। मुठभेड़ में लोनी थाना प्रभारी नितिन चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
‘मेड इन इटली’ पिस्टल से बढ़ी जांच
जीशान के पास से एक ‘मेड इन इटली’ पिस्टल, छह कारतूस और हमले में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद हुआ है। विदेशी हथियार मिलने से पुलिस जांच को नई दिशा मिली है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि हथियार का स्रोत क्या है और क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा था।
सोशल मीडिया एंगल की जांच
प्रारंभिक जांच में जीशान के सोशल मीडिया अकाउंट पर कट्टरपंथी समूहों से संभावित जुड़ाव के संकेत मिले हैं। उसका मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे हमले की साजिश और अन्य सहयोगियों की भूमिका का खुलासा हो सकता है।
सीएम के निर्देश के बाद तेज हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे कानून व्यवस्था की सख्ती का संदेश बताया।
फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...
सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...
राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...
लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।