रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा। करीब एक दशक बाद शहर को फ्रेंचाइजी क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला है।
इस दौरान रॉयल चैंलेज बेंगलुरु अपनी टीम के दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी। हालांकि इन मैचों से राज्य क्रिकेट संघ को सीधे तौर पर बड़ी आर्थिक कमाई नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार आईपीएल मुकाबलों में राज्य क्रिकेट संघ की भूमिका मुख्य रूप से स्टेडियम उपलब्ध कराने, पिच तैयार करने और स्थानीय स्टाफ की व्यवस्था करने तक सीमित रहती है।
क्रिकेट संघ के अधिकारियों के मुताबिक आयोजक संस्था बीसीसीआई की ओर से राज्य संघ को प्रत्येक मैच के लिए लगभग 60 लाख रुपये की होस्टिंग फीस दी जाती है। रायपुर में होने वाले दो मैचों के हिसाब से करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि मिलने का अनुमान है। हालांकि इस राशि का बड़ा हिस्सा मैदान की देखरेख, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों के भुगतान और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर खर्च हो जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल मैचों से सबसे अधिक फायदा स्थानीय व्यापार और आतिथ्य सेवा क्षेत्र को होगा। टीमों, प्रसारण से जुड़े स्टाफ, प्रायोजकों और दर्शकों के रायपुर आने से होटल, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े व्यवसायों में तेजी आएगी। अनुमान है कि इन दो मैचों के दौरान शहर में लगभग सात से 11 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त कारोबार हो सकता है।
राज्य क्रिकेट संघ और खेल विभाग के बीच हुए एमओयू के अनुसार संघ को हर वर्ष 1.5 करोड़ रुपये राज्य सरकार के खजाने में जमा करने होंगे। इसके अलावा आईपीएल के प्रत्येक मैच के लिए 30 लाख रुपये तथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के आयोजन पर 20 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी के साथ रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर प्रमुखता से उभरने जा रहा है, जिससे खेल गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइन...
भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 202...
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रो...
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत...
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐस...