क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे यूपी में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर

Posted On:- 2026-03-24




लखनऊ (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रोल में नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उन्हें आज नौकरी देने जा रही है और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें क्षेत्रीय खेल अधिकारी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जहां वह खेल के विकास में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएंगे। रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के एक छोटे से गांव के रहने वाले और यहीं से निकल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हालांकि पहले यूपी सरकार ने उन्हें राज्य में बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया था। लेकिन उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद हुआ तो राज्य सरकार ने नियुक्ति को कैंसिल कर दिया था और अब उन्हें खेल विभाग में क्षेत्रीय खेल अधिकारी के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया। रिंकू सिंह के अलावा आज क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालंपिक जैसे विभिन्न खेलों से जुड़े कुल 14 खिलाड़ियों को सीए योगी नियुक्ति पत्र देंगे।

रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। अगर बात रिंकू सिंह के जज्बे की करें तो हाल के दिनों में उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और उसके बाद भी वह खेल और टीम से जुड़े रहे। जिसकी सोशल मीडिया में जमकर तारीफ भी हुई



Related News
thumb

IPL 2026 का शेड्यूल जारी, रायपुर में 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुक...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइन...


thumb

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों ...

भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 202...


thumb

आईपीएल : दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी रॉयल चैंलेज बेंगलुरु

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।


thumb

विश्व चैंपियन बनने के बाद ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकु...

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत...


thumb

भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत तीन बार हुई, तीनों बार भारत हारा है

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐस...