नई दिल्ली(वीएनएस)।भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था और चैंपियन बना। फिलहाल, वर्तमान में आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। इसके बाद भारतीय टीम को जून में घर पर एख टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं।
गुरुवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल का ऐलान किया है। भारत घरेलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया समेत चार टीमों की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। भारत आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था और चैंपियन बना। फिलहाल, वर्तमान में आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। इसके बाद भारतीय टीम को जून में घर पर एख टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। भारत को जुलाई में पांच टी20 और तीन वनडे के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है।
वहीं इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद भारत के घरेलू सीजन का आगाज होगा। बीसीसीआई के अनुसार, सीजन की शुरुआत 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वनडे मैच त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। शुभमन गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। भारत दिसंबर 2026 में श्रीलंका की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच होंगे।
वहीं, टी20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में होंगे। भारत नए साल की शुरुआत जिम्बाब्वे सीरीज से करेगा। जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। दोनों की भिड़ंत कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में होगी। सीरीज तीन जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी। सीजन का अंत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टकराएंगे। ये सीरीज 21 जनवरी को नागपुर में शुरू होकर चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले होंगे।
वेस्टइंडीज का भारत दौरा
तारीख मैच वेन्यू
27-Sep-26 पहला वनडे त्रिवेंद्रम
30-Sep-26 दूसरा वनडे गुवाहाटी
03-Oct-26 तीसरा वनडे न्यू चंडीगढ़
06-Oct-26 पहला टी20 लखनऊ
09-Oct-26 दूसरा टी20 रांची
11-Oct-26 तीसरा टी20 इंदौर
14-Oct-26 चौथा टी20 हैदराबाद
17-Oct-26 पांचवां टी20 बेंगलुरु
श्रीलंका का भारत दौरा
तारीख मैच वेन्यू
13-Dec-26 पहला वनडे दिल्ली
16-Dec-26 दूसरा वनडे बेंगलुरु
19-Dec-26 तीसरा वनडे अहमदाबाद
22-Dec-26 पहला टी20 राजकोट
24-Dec-26 दूसरा टी20 कटक
27-Dec-26 तीसरा टी20 पूणे
जिम्बाब्वे का भारत दौरा
तारीख मैच वेन्यू
3-Jan-2027 1st ODI कोलकाता
6-Jan-2027 2nd ODI हैदराबाद
9-Jan-2027 3rd ODI मुंबई
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 19-Feb-2027
तारीख मैच वेन्यू
21-Jan-2027 1st Test नागपुर
29-Jan-2027 2nd Test चेन्नई
11-Feb-2027 3rd Test गुवाहाटी
19-Feb-2027 4th Test रांची
27-Feb-2027 5th Test अहमदाबाद
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस चरण में कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइन...
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मैदान पहचाने बनाने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्रिकेट के साथ ही एक नए रो...
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर दस साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैचों की मेजबानी करेगा। आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा।
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत...
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार सामना न्यूजीलैंड से फाइनल में होने जा रहा है। ना तो ग्रुप स्टेज में और ना ही सुपर-8 में ये दोनों भिड़ी। ऐस...