धमतरी (वीएनएस)। जिला प्रशासन की सक्रियता अब जिले के दूरस्थ अंचलों में भी नजर आने लगी है। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मोहेरा का दौरा किया। उन्होंने निराई माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की समस्याओं और वहां हो रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि निराई माता मंदिर की विशेष मान्यता है और यह साल में केवल एक बार ही खुलता है, जिसके कारण मेले के दौरान यहाँ हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ग्रामीणों ने मंदिर तक पहुँचने के दुर्गम मार्ग और परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए व्यवस्थित मार्ग व सीमेंटीकरण की मांग रखी।
जनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने और आवश्यक कार्य कराने, टाइल्स लगाने तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी व्यवस्था, पार्किंग आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निराई माता सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंग ध्रुव ने निराई माता और वहां होने वाली जात्रा आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ओंकार ध्रुव, नरोत्तम ध्रुव, पुलेश्वर ध्रुव, सचिव हेमंत ध्रुव, कोषाध्यक्ष अश्वनी ध्रुव, मोहेरा सरपंच भालेश्वरी कश्यप, जनपद सदस्य राजकुमारी कश्यप, रोहित ध्रुव, अमृतलाल उपस्थित थे। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन अंतिम छोर के गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...