घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यावसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में न होने पाए : कलेक्टर

Posted On:- 2026-03-13




धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों की बैठक लेकर जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित की गई बुकिंग की समय सीमा, गैस कनेक्शन की आवश्यक सुरक्षा जांच एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी एजेंसियां शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। बैठक में उपस्थित विभिन्न गैस एजेंसियों के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डरों की रिफिलिंग प्रभावित न होने पाए। साथ ही इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को टीम गठित कर गैस गोडाउन का निरीक्षण करने और आपूर्ति पर सतत् निगाह रखने के निर्देश दिए।

बैठक में खाद्य अधिकारी बी.के.कोर्राम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पिछली रिफिलिंग के 45 दिन बाद अगली रिफिलिंग के लिए मोबाईल से ओटीपी के जरिए बुकिंग की जा रही है। इसी तरह शहरी उपभोक्ताओं के लिए दोनों रिफिलिंग के बीच में 25 दिनों के अंतराल में गैस मुहैया कराई जा रही है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराने के लिए उन्हें गैस कार्ड, आधार कार्ड तथा मोबाईल के साथ गैस एजेंसी में उपस्थित होने कहा गया है। यह भी बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने व्यावसायिक होटलों व अन्य संस्थानों में जांच की जा रही है। निर्देशों की अवहेलना करने के संबंध में अब तक 04 प्रकरण बनाकर उनसे 08 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलण्डर की नियमित आपूर्ति जारी है तथा पर्याप्त संख्या में सिलेण्डर उपलब्ध हैं। इस पर कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग व्यावसायिक उपयोग के लिए होने न पाएं। ऐसे मामलों को सख्ती से संज्ञान में लेते हुए संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य विभाग सहित विभिन्न गैस कम्पनियां के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक व स्थानीय एजेंसी के संचालकगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...