मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर आयोजित

Posted On:- 2026-03-14




विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 10 मरीजों का किया निःशुल्क ऑपरेशन

महासमुंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

भारत सरकार के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. के. एम. कांबले (R.L.T.R.I., रायपुर) ने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों में हाथ-पैर की विकृति, पंजों का मुड़ना (क्लॉ हैंड), आंखों का पूरी तरह बंद न होना (लैगोफ्थाल्मोस) तथा फुट ड्रॉप जैसी समस्याओं के उपचार के लिए यह विशेष शल्यक्रिया शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित मरीजों में से 10 मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा किया गया।

डॉ. कांबले ने जानकारी दी कि ऑपरेशन के पश्चात मरीजों को पुनर्वास सहायता के रूप में कुल 12,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर के माध्यम से तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। इसमें प्रथम किस्त 8,000 रुपये, द्वितीय किस्त 2,000 रुपये तथा तृतीय किस्त 2,000 रुपये की राशि शामिल है। यह राशि ऑपरेशन के बाद मरीजों की देखभाल और पुनर्वास में सहयोग प्रदान करने के लिए दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगियों की सक्रिय रूप से पहचान कर उन्हें निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई दें तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। कुष्ठ रोग का समय पर उपचार पूरी तरह संभव है और शासन द्वारा इसका निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है।



Related News
thumb

उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के लिए 'रूचि की अभि...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...


thumb

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...


thumb

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 औ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...


thumb

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोट...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...


thumb

मधुमक्खी पालन:कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...


thumb

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...