खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु 4.12 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत

Posted On:- 2026-03-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)। खनिज प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिला सरगुजा में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए कुल 412.73 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन तथा अधोसंरचना विकास के क्षेत्रों में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में 97.06 लाख की स्वीकृति  : 

उच्च प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा सेक्टर में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, मरम्मत कार्य, जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के लिए टेबल टेनिस बोर्ड की खरीदी तथा रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइड न्यूट्रीशन में अध्ययनरत खनिज प्रभावित क्षेत्रों के छात्रों की शुल्क राशि के लिए कुल 97.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 242.78 लाख स्वीकृत  : 

स्वास्थ्य देखभाल सेक्टर में जिला अस्पताल के एनआरसी भवन के जीर्णोद्धार, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शेड निर्माण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन संचालित प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) को क्रियाशील करने के लिए स्वीकृत पदों पर मानदेय राशि, बाईक एम्बुलेंस की खरीदी, एक्स-रे (एक्सपोसर) मशीन क्रय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केन्द्र का संचालन तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावापारा में ऑपरेशन थियेटर के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति हेतु कुल 242.78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा।

कृषि विकास के लिए 10.43 लाख स्वीकृत  : 

कृषि क्षेत्र में ग्राम पंचायत रोपाखार, मैनपाट में डीएमएफ और मनरेगा के अभिसरण से मिश्रित फलदार पौधों के रोपण हेतु चेनलिंक फेंसिंग, सिंचाई के लिए बोरवेल खनन तथा सोलर पंप स्थापना के कार्यों के लिए 10.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

पशुपालन क्षेत्र में 32.85 लाख की स्वीकृति  : 

पशुपालन सेक्टर के अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र दरिमा में प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण तथा सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण के लिए 32.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य अधोसंरचना विकास कार्य भी स्वीकृत  : 

अन्य प्राथमिकता क्षेत्रों में ऊर्जा एवं जल विभाजक विकास सेक्टर के अंतर्गत नई दिशा कन्या आवासीय छात्रावास गंगापुर में सोलर गर्म जल संयंत्र की स्थापना हेतु 1.23 लाख रुपये तथा भौतिक अधोसंरचना सेक्टर में सैनिक स्कूल मेण्ड्राकला, अम्बिकापुर में बैडमिंटन कोर्ट में वुडन फ्लोरिंग के कार्य के लिए 28.38 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अधोसंरचना के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...