अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रयासों से एक पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावा प्रक्रिया पूरी कराते हुए नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
जिला कलेक्टर अजीत वसंत के दिशा निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ। जनपद पंचायत बतौली के सहयोग से बिहान की टीम ने पहल करते हुए नॉमिनी को बीमा लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बटौली क्षेत्र के निवासी अभिषेक खेस्स का कुछ दिनों पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था। बीमा दावा प्राप्त करने के लिए उनके परिवार की नॉमिनी विभिन्न स्थानों पर प्रयास कर रही थी, लेकिन प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
इस बीच गांव की एक सक्रिय महिला को इस मामले की जानकारी मिली, जिन्होंने इसकी सूचना जनपद पंचायत बतौली को दी। सूचना मिलते ही बिहान कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए बीमा सखी मोहरमणि साहू के माध्यम से आवश्यक बीमा क्लेम फॉर्म भरवाया और उसे ग्रामीण बैंक सेदम में जमा कराया।
प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज दिनांक 13 मार्च 2026 को ग्रामीण बैंक सेदम द्वारा बीमा सखी की उपस्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।बीमा राशि प्राप्त होने पर नॉमिनी ने बिहान की टीम और ग्रामीण बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया। अचानक आई इस सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली।
जिला प्रशासन द्वारा बिहान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...