अम्बिकापुर (वीएनएस)। देश के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किश्त जारी की।
इस अवसर पर सरगुजा जिले के 86,930 पात्र किसानों के बैंक खातों में 17.57 करोड़ रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई। कार्यक्रम का प्रसारण जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों, विकासखंड मुख्यालयों, कृषक सुविधा केन्द्रों तथा कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा अम्बिकापुर सहित अन्य स्थानों पर देखा गया, जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत मिल रही है और किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, अजिरमा अंबिकापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति सदस्य नानमणि पैंकरा, कृषि मंत्री के प्रतिनिधि रविन्द्र तिवारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उप संचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा तथा कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...