घाटबर्रा स्कूल में शिविर लगाकर विद्यार्थियों को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र वितरित

Posted On:- 2026-03-14




अम्बिकापुर (वीएनएस)। विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल और सुलभ बनाने के लिए सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार अब स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि विद्यालय परिसर में ही शिविर लगाकर उन्हें जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में उदयपुर एसडीएम बनसिंह नेताम के मार्गदर्शन में तहसील उदयपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला घाटबर्रा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाला के पात्र छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें मौके पर ही निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कलेक्टर अजीत वसंत की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए विद्यालय स्तर पर ही राजस्व दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। शनिवार को आयोजित शिविर के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में तैयार प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।

एसडीएम बनसिंह नेताम ने बताया कि विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र विद्यार्थियों का चयन कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन मौके पर ही किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से अब छात्रों और उनके अभिभावकों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय की बचत के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो रही है।

प्रमाण पत्र वितरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं राजस्व अमला उपस्थित रहा। घर के पास ही निःशुल्क प्रमाण पत्र मिलने पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उदयपुर तहसीलदार विकास जिंदल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी जाति प्रमाण पत्र के अभाव में शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...