अम्बिकापुर (वीएनएस)। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली गंभीर एवं संक्रामक बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) के उन्मूलन के लिए 15 मार्च 2026 से जिले में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अगले चरण का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह निःशुल्क होगा, जिसका व्यय भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के तहत वहन किया जा रहा है।अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा गांवों और पंचायतों में घर-घर जाकर टीकाकरण करने हेतु विशेष मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।
टीकाकरण के साथ ही जिन पशुओं का पंजीयन अभी तक ‘भारत पशुधन’ पोर्टल पर नहीं हुआ है, उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए ईयर टैगिंग भी की जाएगी। खुरपका-मुंहपका एक अत्यधिक संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जिससे पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता कम हो जाती है तथा उनकी कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं तथा टीकाकरण टीमों को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और गर्भवती पशुओं को भी लगाया जा सकता है।
विभाग द्वारा अभियान के सुचारू संचालन के लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता तथा कोल्ड चेन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...