रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के पंजीयन अथवा किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए किसी अनजान वॉट्सएप, मेल अथवा एसएमएस पर क्लिक करने से बचें। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी अपनी किसी भी योजना अथवा सेवा के लिए कभी भी कोई एपीके पाइल अथवा कोई वेब लिंक नहीं भेजती है।
छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी से के एमडी श्री भीम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना को आम उपभोक्ता तक पहुँचाने पॉवर कंपनी मैदानी स्तर पर शिविर का करेगी। उपभोक्ता अपना कोई भी भुगतान सिर्फ मोर बिजली एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी सेंटर अथवा नजदीकी कार्यालय में ही करें, किसी मैदानी कर्मचारी को भी नकद भुगतान न करने की सलाह दी गई है। पंजीयन राशि के भुगतान की सुविधा केवल मोर बिजली एप, एटीपी केंद्र और संबंधित विद्युत कार्यालय के माध्यम से ही उपलब्ध कराई गई है। बिजली बिल भुगतान हो या कोई अन्य सूचना पॉवर कंपनी अपने उपभोक्ताओं को संदेश सिर्फ CSPDCL-S सेंडर ID से ही भेजती है।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना अथवा विद्युत सेवा से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए पॉवर कंपनी की केंद्रीकृत कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता कॉल कर सकते हैं, अथवा नजदीकी सीएसपीडीसीएल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर के तहत 5 अक्टूबर, सोमवार को मानपुर, अंबागढ़ चौकी और मोहला विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। म...
इस दौरान कलेक्टर ने नशामुक्ति केंद्र के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से प्रभावित व्यक्तियों को उपलब्ध सहायता से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हों...
इस शैक्षणिक पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, कल्पना शक्ति तथा विचारों को क्रमबद्ध एवं स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की ...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा र...
केंद्र एवं राज्य सरकार की सहायता ने नंदलाल के लिए अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना आसान बनाया। अब घर की छत बिजली उत्पादन का माध्य...
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की एक वर्ष की यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार के प्रति राज्य श...