बलौदाबाजार (वीएनएस)। बलौदाबाजार के तीन बार के पार्षद और कांग्रेस के युवा नेता रूपेश ठाकुर का हृदयाघात से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर गुवाहाटी में चुनाव प्रचार के सिलसिले में गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। रूपेश ठाकुर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके थे और पार्टी के सक्रिय व लोकप्रिय युवा नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनके निधन से कांग्रेस संगठन को बड़ी क्षति पहुंची है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। वहीं, उनके पार्थिव शरीर को बलौदाबाजार लाने की तैयारी की जा रही है। उनके निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...
सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...
पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...
जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...