151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर (वीएनएस)। सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे वृंदावन हॉल में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टंकराम वर्मा (उच्च शिक्षा, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री) शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें कमलेश जैन (मैनेजिंग ट्रस्टी), डॉ. रूपेंद्र कवि (डिप्टी सेक्रेटरी, राजभवन), डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, दीपाक्षा जैन, बुलाकी वर्मा, पीयूष जैन और मुस्कान खंडेलवाल शामिल हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इट्सा अस्पताल और श्रीमती चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहेगा।

आयोजकों के अनुसार, इस समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मंच प्रदान कर उनका सम्मान करना और दूसरों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना है।



Related News
thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...