पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

Posted On:- 2026-04-17




कवर्धा (वीएनएस)। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लम्बाई के कुल 27 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में इन सड़क निर्माण के भूमिपूजन के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास उनके जन-जन के घर तक पहुँच रही है। आज मुख्यमंत्री द्वारा जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया है वह सड़कें पंडरिया के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन क्षेत्रों में अब बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक सहज पहुंच मिल सकेगी।

पंडरिया विधानसभा के इन 27 बहुप्रतीक्षित सड़कों का भूमिपूजन 
भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला मार्ग , बोहिल रोड से झुमर, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा, बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़बैगापारा और पैलपार से गोरखपुरखुर्द सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।



Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति...

राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जन...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...