जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य

Posted On:- 2026-04-17




रायपुर (वीएनएस)। राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जनगणना कार्य में संलग्न किसी भी कर्मचारी को अवकाश लेने के लिए कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

गृह विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के अनुसार, बिना कलेक्टर की स्वीकृति के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे।

विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए आवेदन जिला जनगणना शाखा के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद ही स्वीकृति मिलेगी। इतना ही नहीं, पहले से स्वीकृत छुट्टियों के मामलों में भी कर्मचारियों को दोबारा आवेदन कर कलेक्टर और जिला जनगणना अधिकारी से अनुमोदन लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को अन्य सभी कार्यों की तुलना में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।




Related News
thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...


thumb

लंबित ई-चालान वालों को राहत, लोक अदालत में निपटारा का मौका

लंबित ई-चालान वाले वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। ऐसे सभी मामलों का निराकरण मई में आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा। इसके लिए वाहन स्...


thumb

पंडरिया 57 करोड़ की लागत से बनेंगीं 27 सड़कें, सीएम साय ने किया वर्चु...

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरका...


thumb

स्थानीय अवकाश की घोषणा: 3 दिन रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। यह अवकाश रायपुर अटल नगर व रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, शासकीय सं...


thumb

अग्निवीर में भर्ती के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत युवाओं को रोजगार विभाग द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी...