खैरागढ़ में जैविक खेती प्रशिक्षण, सैकड़ों किसानों ने लिया संकल्प

Posted On:- 2026-03-29




खैरागढ़ (वीएनएस)। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला परिसर में जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों ने गो-आधारित जैविक खेती, प्राकृतिक खाद और कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके बताए। किसानों ने जैविक खेती और गौ संरक्षण का संकल्प भी लिया, जिससे उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. विवेक त्रिपाठी, वैज्ञानिक डॉ. सुनील अग्रवाल और डॉ. नायक शामिल रहे। वरिष्ठ किसान बिसेसर दास साहू विशेष अतिथि रहे। मनोहर गौशाला के ट्रस्टी और प्रशिक्षक डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने किसानों को फसल अमृत और मनोहर ऑर्गेनिक गोल्ड खाद बनाने का लाइव डेमो दिया। किसानों ने प्रशिक्षण को ध्यान से समझा और इसे अपनाने की इच्छा जताई। डिमो के बाद  किसानों को फसल अमृत और आर्गेनिक गोल्ड निशुल्क बांटा गया। कार्यक्रम के दौरान गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद बनाने, प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने और कम लागत में बेहतर उत्पादन के तरीके बताए गए। अंत में किसानों ने संकल्प पत्र भरकर जैविक खेती और गौ संवर्धन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया।



Related News
thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...


thumb

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...


thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...