रायगढ़ में सनसनी: लिव-इन पार्टनर ने मंगलसूत्र से घोंट दी महिला की जान

Posted On:- 2026-04-09




रायगढ़ (वीएनएस)। जिले में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां लिव-इन में रह रहे युवक ने अपनी महिला साथी की गला घोंटकर हत्या कर दी। कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पतरापाली स्थित जिंदल अस्पताल से महिला धनेश्वरी विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया गया था। शुरुआत में मामला सामान्य मौत का लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत की पुष्टि हुई, जिसे हत्या माना गया। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला दवाइयां समय पर नहीं लेती थी और पति से तलाक न होने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी झगड़े के दौरान गुस्से में उसने मंगलसूत्र खींच दिया, जिससे महिला का गला दब गया और उसकी मौत हो गई।

मृतका 32 वर्षीय धनेश्वरी, जांजगीर-चांपा की निवासी थीं और तीन बच्चों की मां थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Related News
thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...


thumb

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...


thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...