डिवाइडर से टकराकर पलटी बस: महिला की मौत, 22 यात्री घायल

Posted On:- 2026-04-09




गाजीपुर (वीएनएस)।  यूपी में गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

कैसे हुआ हादसा
एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्री पहले वाराणसी पहुंचे थे। यहां से टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे। वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो बसों से गए थे नेपाल
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव समेत विभिन्न गांव के करीब 95 से 96 लोग वाराणसी के दो बसों से चित्रकुट में दर्शन के बाद तीन दिन पूर्व काठमांडू गए थे।  बुधवार की देर रात दो बसों में सवार होकर सभी वाराणसी के लिए निकले थे। वहां से दो बसों में सवार होकर नेपाल गए थे। इसमें वाराणसी के एक ड्राइवर और कंडक्टर हैं। 



Related News
thumb

गिरफ्तारी से पहले लिखित में बताना होगा कारण, PHQ के नए निर्देश

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...


thumb

विधायिका में महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक प्रावधान लागू

सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...


thumb

तीसरी बार उपसभापति बने हरिवंश नारायण सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


thumb

चुनाव से ठीक पहले TMC विधायक के ठिकानों पर IT का छापा

बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...


thumb

लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन विधेयक 2026

लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...


thumb

अब विदेशों से भी चंदा ले सकेगी धीरेंद्र शास्त्री की संस्था, गृह मंत...

केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।