पीवीटीजी सर्वे को मिली रफ्तार : प्रशिक्षण से मैदानी अमला सशक्त

Posted On:- 2026-04-09




मुनादी और जनसहभागिता पर जोर, हर पात्र परिवार तक पहुंचाने की तैयारी

एमसीबी (वीएनएस)। जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के सटीक सर्वेक्षण को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जनपद पंचायत के सभा कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मैदानी अमले को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान पीवीटीजी सर्वे ऐप के माध्यम से सर्वे की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

सर्वे होगा पारदर्शी और त्रुटिरहित  : 

प्रशिक्षण का उद्देश्य सर्वे प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना रहा, ताकि विशेष पिछड़ी जनजातियों के प्रत्येक परिवार की सटीक जानकारी एकत्रित की जा सके और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से मिल सके।

ऐप संचालन से लेकर रिपोर्टिंग तक की जानकारी  : 

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ऐप संचालन, डेटा एंट्री, तकनीकी समस्याओं के समाधान और रिपोर्टिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

सीईओ ने दिए जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश  : 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने कहा कि पीवीटीजी सर्वे शासन की प्राथमिकता वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही छूट न पाए।

मुनादी और जनसहभागिता बनेगी सफलता की कुंजी  : 

प्रशिक्षण में सर्वे कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही गांवों में मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

स्थानीय सहयोग से मिलेगा अभियान को बल  : 

कार्यक्रम में बताया गया कि वार्ड स्तर पर मितानिन, पंच और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से सर्वे कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...