एमसीबी (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के निवासी जोगिंदर केवट को इस योजना के तहत 50,734 की बड़ी छूट मिली है, जिससे उनका लंबित बिजली बिल काफी कम हो गया है। जोगिंदर केवट पर पहले कुल 77,930 का बिजली बिल बकाया था, जो उनके लिए आर्थिक रूप से बड़ी परेशानी बन चुका था। योजना के तहत मिली छूट के बाद अब उनका भुगतान आसान हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है।
“अब चिंता नहीं, राहत मिली है” :
जोगिंदर केवट बताते हैं कि बढ़ते बिजली बिल के कारण वे लगातार तनाव में रहते थे।
“इस योजना से बड़ी राहत मिली है, अब हम आसानी से बिल चुका पाएंगे,” उन्होंने कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान बताया।
लाखों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ :
राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बकाया बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देना है। आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश के 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलने का अनुमान है।
कितनी मिलती है छूट?
निष्क्रिय BPL उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 75 प्रतिशत तक छूट
सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट
घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को मूल बकाया में 50 प्रतिशत छूट
सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट :
इस योजना के तहत कुल 757 करोड़ रुपये से अधिक की राशि माफ की जा रही है।
ऐसे उठाएं योजना का लाभ :
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता मोर बिजली ऐप या नजदीकी बिजली वितरण केंद्र में पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के समय कुल बकाया का केवल 10% जमा करना होता है, जबकि शेष राशि आसान किस्तों में चुकाने की सुविधा दी गई है।
जनहित में बड़ी पहल :
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 न केवल आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। जोगिंदर केवट जैसे कई उपभोक्ताओं के लिए यह योजना एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...