कलेक्टर की पहल रंग लाई : डूबान क्षेत्रों में न्याय सेवाएं हुई सुलभ

Posted On:- 2026-04-10




ग्रामीणों के लिए सुलभ न्याय की पहल: ग्राम बोरई में लिंक कोर्ट शुरू

धमतरी (वीएनएस)। धमतरी जिले के डूबान प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के त्वरित एवं सुलभ निराकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में विकासखंड नगरी (तहसील बेलरगांव) के ग्राम पंचायत बोरई में लिंक कोर्ट का शुभारंभ किया गया। यह लिंक कोर्ट अब प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में न्यायिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

आज आयोजित प्रथम लिंक कोर्ट में खाता बटवारे से संबंधित तीन प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनकी सुनवाई प्रारंभ की गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, रीडर, सरपंच, कोटवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे उनके लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व गुरुवार को विकासखंड धमतरी (तहसील धमतरी) के ग्राम अकलाडोंगरी में भी लिंक कोर्ट की शुरुआत की गई है। जिले के विभिन्न डूबान प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिससे राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, जिले के दूरस्थ और डूबान प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। लिंक कोर्ट की यह व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप है, जिससे राजस्व प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण संभव होगा। भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।

यह पहल न केवल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करेगी, बल्कि न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीणों के जीवन को भी सरल बनाएगी।



Related News
thumb

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनाओं के ऑनलाईन संचालन के लिए संभ...

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग के...


thumb

बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य के लिए 4.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा दंतेवाड़ा जिले के विकासखण्ड-गीदम के बड़े कारंली एनीकट में तटरक्षण कार्य हेतु 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार रूपए स्वीकृत...


thumb

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाकारों को नई पहचान देने का सशक्त माध्...


thumb

जल जीवन मिशन से जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन ने छत्तीसगढ़ के बुलगा (Bulga) जैसे गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाकर जीवन स्तर को बदल दिया है। बुलगा गाँव में अब हर घर में नल का ...


thumb

यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टिकाऊ और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम म...


thumb

151 समाजसेवियों का होगा सम्मान, ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ 18 को

सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा 18 अप्रैल, शनिवार को राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो...