टीम के मालिक संजीव गोयनका मुकुल चौधरी को देंगे 4 करोड़ का गिफ्ट

Posted On:- 2026-04-10




नई दिल्ली(वीएनएस)।संजीव गोएनका ने इस युवा खिलाड़ी को मर्सेडीज बेंज मेबैक जीएलएस लग्जरी गाड़ी तोहफे में देने वाले हैं। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.10 करोड़ रुपये तक है। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने भी कहा कि मुकुल ने जो किया वह बिल्कुल अविश्वसनीय था।

लखनऊ सुपर जाएंट्स को हारी हुई बाजी जिताने वाले मुकुल चौधरी की बेहतरीन पारी के लिए टीम के मालिक संजीव गोएनका ने भारी भरकम गिफ्ट दिया है। 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली थी। मुकुल 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।

केकेआऱ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 182 रनों का लभ्य रखा था। एक समय केकेआर की जीत लय लग रही ठीक, लेकिन मुकुल ने आखिरी 4 ओवरों में केकेआर की जीत पर पानी फेर दिया। मैच का रुख पलटने वाले मुकुल को बाद में प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मैच के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी खुश दिखे और उन्होंने मुकुल को गले भी लगाया। संजीव गोएनका ने इस युवा खिलाड़ी को मर्सेडीज बेंज मेबैक जीएलएस लग्जरी गाड़ी तोहफे में देने वाले हैं। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.10 करोड़ रुपये तक है। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने भी कहा कि मुकुल ने जो किया वह बिल्कुल अविश्वसनीय था। 



Related News
thumb

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम...


thumb

आरसीबी के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने...

15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले ग...


thumb

'विराट' ने रोका 'वैभव' का सबसे तेज शतक

वहीं बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। वैभव ने इस मुकाबले में शानदार बल्ले...


thumb

सीएसके की हार की हैट्रिक : 2010 और 2022 में भी लगातार चार मैच हारी ...

आईपीएल के लीग स्टेज में हर टीम को कुल 14 मैच खेलने होते हैं। चूंकि, चेन्नई ने अपने शुरुआती तीन मैच गंवा दिए हैं, ऐसे में उसे अभी 11 मुकाबले और खेलन...


thumb

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद,...

वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। बुमराह ने बिल्कुल स्लॉट में गेंद डाली थी, जिसे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मिड-ऑन ब...