नई दिल्ली(वीएनएस)।15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया।
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया।
शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज उनके सामने बेअसर नजर आए।
मैदान पर जो हुआ उसका तो गुवाहाटी के बारसापारा लेकिन असली फुल सर्कल मोमेंट मैच के बाद देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया। कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया। ये मैसेज तो छोटा था लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा था। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से मिली ये तारीफ वैभव के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
सूर्यवंशी की ये पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके शुरुआत हमले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 6 विकेट से जीत दर्ज की और 12 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुका...
39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया।
आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अ...
आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक...
आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...