नई दिल्ली(वीएनएस)।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम से कम एडिलेड ओवल में करवाने का प्लान बन रहा है।
आईपीएल को भारत में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। ये टी20 टूर्नामेंट पिछले 19 सालों से भारतीय क्रिकेट का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। वहीं अब दुनिया के सबसे महंगी क्रिकेट लीग के एक खास विस्तार की योजना सामने आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल के मैनेजमेंट की तरफ से आईपीएल 2027 को लेकर एक खास योजना बनाई जा रही है। इसके तहत आईपीएल के 20वें सीजन से एक मैच कम से कम एडिलेड ओवल में करवाने का प्लान बन रहा है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट SEN.com की एक रिपोर्ट के अनुसार एडिलेड ओवर आईपीएल के अगले सीजन यानी अगले मार्च से होस्ट करने के लिए उत्सुक है। ये आइडिया एडिलेड ओवल के चेयरमैन जैमी ब्रिग्स और SACA के चीफ विल रेनर का है। इसकी जानकारी कई स्थानीय स्पॉन्सर्स बड़े उद्योगपतियों को भी पिछले कुछ हफ्तों में दी गई है। हालांकि, अभी बीसीसीआई के पास ये प्रपोजल नहीं गया लेकिन जल्द ही बातचीत हो सकती है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, एडिलेड ओवल की तरफ से ये योजना काफी विस्तृत तौर पर बनाई जा रही है। इसको रिवर्स व्यवस्था के तहत भी करवाने की योजना है। जैसे बिग बैश लीग के मैच की मेजबानी चेन्नई करेगा और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आईपीएल के शुरुआती सीजन मैच हो सकता है। सेन मीडिया की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस योजना के बारे में एडिलेड ओवल की तरफ से साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख पीटर मलिनोस्कस, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चेयरमैन माइक बेयर्ड, ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बेयर्ड, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फरेल को जानकारी दी जा चुकी है।
भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 54वें मुका...
39वें मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। वहीं डीसी की ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया।
आईपीएल 2026, सीजन 19वां का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल (डीसी) के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अ...
आईपीएल 2026 में शनिवार 18 अप्रैल और रविवार 19 अप्रैल को दो-दो मैच खेले गए। इन मैचों के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त उटलफेर देखने को मिल रहा है। एक...
आईपीएल में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है। आईपीएल 2026 की बात करें तो 17 अप्रैल तक ...