कोरबा (वीएनएस)। भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट wwwjoinindianarmynic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यथियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (CEE) आयोजित किया जाना संभावित है।
भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ0ग0 रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। अतः जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in पर “अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन” पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ0ग0 रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। आवेदक को लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व “रोजगार कार्यालय में पंजीयन” करवाना अनिवार्य होगा।
प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...
शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...
नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...
सुशासन तिहार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणाएं अब धरातल पर दिखाई देने लगी हैं। कांकेर विकासखंड के ग्राम मांदरी में ...