बीजापुर में 2000 करोड़ की सड़कों में “कागजी विकास” का खेल उजागर

Posted On:- 2026-04-12




निर्माण कर दौरान ठेकेदार ने गिराए सैकड़ों बेशकीमती सागौन एवं इमारती पेड़

बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़कों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।नेलाकांकेर–कमलापुर सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं, जिससे पूरे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक,मुख्य ठेकेदार ने काम को पेटी ठेकेदार को सौंपकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। इसके चलते निर्माण कार्य में न तो मानकों का पालन हो रहा है और न ही किसी प्रकार की निगरानी दिखाई दे रही है।

घटिया निर्माण की खुली पोल
जांच में सामने आया है कि पुल निर्माण में निर्धारित 40mm और 20mm गिट्टी की जगह सीधे नदी के बड़े-बड़े बोल्डरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, सीमेंट की मात्रा कम रखकर रेत अधिक मिलाई जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती पर गंभीर असर पड़ रहा है।

इतना ही नहीं, निर्माण के बाद आवश्यक क्युरिंग (पानी से मजबूती देने की प्रक्रिया) भी नहीं की जा रही, जिसके कारण पुलिया कुछ ही दिनों में कमजोर पड़ती नजर आ रही है।

बनते ही दिखने लगी दरारें, हादसे का खतरा
स्थानीय स्तर पर देखा गया कि कई जगहों पर पुलिया और सड़क में निर्माण के तुरंत बाद ही दरारें दिखाई देने लगी हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़ सकती है।

कागजों में विकास, जमीन पर भ्रष्टाचार
यह पूरा मामला दर्शाता है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर विकास नदारद है। जनता के टैक्स का पैसा कागजों में सड़क बनाकर हजम किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी अनियमितताओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक चुप क्यों हैं? क्या यह पूरा खेल मिलीभगत से चल रहा है? और आखिर कब तक इस पर कार्रवाई होगी?



सड़क निर्माण कर दौरान गिराए सैकड़ों वृक्ष
पीएमजीएसवाय विभाग के ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान पोकलेन मशीन से बेशकीमती सागौन के पेड़ों के अलावा इमारती पेड़ो को भी गिरा दिया।वंही जंगल मे गिरे सागौन के पेड़ो को आग के हवाले कर दिया।जिससे लाखो के सगौन राख में तब्दील हो गए।।

बीजापुर में PMGSY बना भ्रष्टाचार का नया अड्डा
लगातार सामने आ रही शिकायतें यह संकेत दे रही हैं कि बीजापुर में PMGSY अब विकास योजना कम और भ्रष्टाचार का केंद्र ज्यादा बनता जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब और क्या कार्रवाई करता है।



Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...