नोएडा (वीएनएस)। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। बड़ी संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए और कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
जानकारी के अनुसार, नोएडा के फेज-2, सेक्टर-59, 62, 63 और 84 समेत कई इलाकों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सेक्टर-84 में प्रदर्शनकारियों ने चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मदरसन कंपनी के पास भी हिंसक झड़प हुई, जहां पुलिस और कर्मचारियों के बीच टकराव में कई लोग घायल हो गए।
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। सेक्टर-60 अंडरपास सहित कई मार्गों पर लंबा जाम लगा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन वेतन वृद्धि, समय पर भुगतान और काम की बेहतर परिस्थितियों को लेकर लगातार अनदेखी कर रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते आंदोलन तेज हुआ।
एक दिन पहले प्रशासन और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति जताई गई थी। इसमें ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, समय पर वेतन और बोनस, साप्ताहिक अवकाश और कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जैसे बिंदु शामिल थे। बावजूद इसके, कर्मचारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और आंदोलन उग्र हो गया।
उधर, फरीदाबाद, पलवल और बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्रों में भी श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। बुलंदशहर में मजदूरों ने न्यूनतम वेतन, पीएफ-ईएसआई और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर धरना दिया।
फिलहाल नोएडा में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले ...
सरकार ने लोकसभा और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं की एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने के संवैधानिक प्रावधान को 16 अप्रैल ...
राज्यसभा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक घटना दर्ज हुई। पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल ...
लोकसभा में गुरुवार को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को पेश करने की मंजूरी मिल गई। महिलाओं के आरक्षण और परिसीमन को लागू करने के उद्देश्य से ल...
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।