अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा प्रहार : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मशीन सहित 4 ट्रैक्टर जब्त

Posted On:- 2026-04-13




एमसीबी (वीएनएस)। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन मोड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों पर कड़ा शिकंजा कसा है। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर 10 अप्रैल 2026 की रात खनिज विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।

रात्रि लगभग 1:00 बजे ग्राम पंचायत हरचौका, तहसील भरतपुर स्थित मवई नदी में स्वीकृत रेत खदान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पर्यावरणीय नियमों के विपरीत खनन कार्य किया जा रहा है। मौके पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने एक चौन माउंटेन मशीन और रेत से भरी एक हाईवा वाहन को तत्काल जब्त कर लिया।

कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सिरौली और चिउंटिमार क्षेत्रों में भी अवैध रेत परिवहन पर सख्ती दिखाई गई। यहां रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों के मालिकों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त किए गए चारों ट्रैक्टरों को कलेक्टरेट परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा, खनिज सिपाही राजकुमार यादव सहित विभागीय अमले की सक्रिय भूमिका रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...