राजस्व वसूली में खनिज विभाग का दमदार प्रदर्शन : 90 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 79.53 करोड़ की उपलब्धि

Posted On:- 2026-04-13




एमसीबी (वीएनएस)। खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व वसूली में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संचालक, संचालनालय भौमिक तथा खनिजकर्म, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिले के लिए 90.00 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग ने कलेक्टर के मार्गदर्शन और संचालक के निर्देशन में कार्य करते हुए 79.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति दर्ज की है। यह कुल लक्ष्य का लगभग 88 प्रतिशत है, जो विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

खनिज विभाग द्वारा जिले में संचालित प्रमुख खनिज कोयला तथा गौण खनिज गिट्टी (साधारण पत्थर) और रेत के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखी गई। साथ ही अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करते हुए राजस्व संग्रह को सुनिश्चित किया गया।

विभाग की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कुल 146 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 38.70 लाख रुपये की राशि अर्थदंड एवं समझौता शुल्क के रूप में वसूल कर निर्धारित खनिज मद में जमा कराई गई।

इस उपलब्धि के पीछे खनिज विभाग की सतत निगरानी, प्रभावी कार्रवाई और प्रशासनिक समन्वय की अहम भूमिका रही। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आगे भी इसी तरह अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।




Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...