उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। जिले में मोबाईल टॉवर की स्थापना कार्य को प्राथमिकता से लेने के निर्देश भी दिए हैं। बताया गया कि जिले में 60 से अधिक मोबाईल टॉवर स्थापना का वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है।
सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 2026-27 की कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके। जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना के लिए जिले में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, अच्छा से प्रशिक्षण प्राप्त कर त्रुटिरहित कार्य करें। मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत के अलावा अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों की निराकरण की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राजस्व मामलों खाता विभाजन, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार इत्यादि के निराकरण की भी समीक्षा की गई।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलें भेजने, बॉयोमेट्रिक अटेंडेन्स, आईगॉट कर्मयोगी में ऑनबोर्ड इत्यादि की समीक्षा किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...