भिलाई नगर (वीएनएस)। एक जनप्रतिनिधि का असली धर्म जनता की पीड़ा को समझना और उसे दूर करना है। इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐसी 'सेवा-मशाल' जलाई है, जिसने न केवल क्षेत्र की कार्यशैली बदली है, बल्कि हजारों चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। '1 रुपये' के टोकन पर उच्च गुणवत्ता वाले पावर चश्मे उपलब्ध कराने की उनकी अनूठी पहल आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
सेवा का समर्पण : 10 दिन में 15 हजार पंजीयन
2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शुरू हुई यह सेवा महज 10 दिनों में जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब तक लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करा कर आंखों की जांच करवाई है। आज लोकांगन परिसर से 5,017 लोगों को चश्मों का वितरण कर विधायक ने यह संदेश दिया कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
चश्मे' से 'दृष्टि' तक : एक सरल और पारदर्शी व्यवस्था
विधायक रिकेश सेन ने इस योजना को जटिलताओं से मुक्त रखा है। श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक केवल आधार और वोटर आईडी की फोटोकॉपी जमा कर पंजीयन हो रहा है। यदि किसी की दृष्टि जांच रिपोर्ट नहीं है, तो कार्यालय द्वारा निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।
जन-जन की जुबान पर विधायक का नाम
इस पहल का सबसे बड़ा प्रभाव उन वृद्धों और स्कूली बच्चों पर पड़ा है, जो आर्थिक तंगी या अस्पताल के चक्कर काटने के डर से अपनी आंखों की अनदेखी कर रहे थे। आज बिना किसी कतार में लगे और बिना किसी भारी आर्थिक बोझ के उन्हें 'स्पष्ट दृष्टि' मिली है।
लाभार्थियों का कहना है कि विधायक ने सिर्फ चश्मा नहीं दिया बल्कि हमें आत्मनिर्भर बनाया है। एक्स-रे, डायलिसिस और ब्लड जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही सुलभ करा रहे रिकेश सेन अब दृष्टि के धुंधलेपन को दूर करने के मिशन पर हैं।
विधायक रिकेश सेन ने चश्मा वितरण अवसर पर कहा कि यदि नीयत साफ हो तो सरकारी तंत्र और जनभागीदारी के समन्वय से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। वैशाली नगर की जनता के लिए मैं विधायक ही नहीं उनके घर का सदस्य हूं और सभी के स्वास्थ्य संकट को दूर करने लगातार प्रयास कर रहा हूं।
राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...
जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...
बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...
बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...
कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...
बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...