हज कमेटी ने आयोजित किया हज प्रशिक्षण शिविर

Posted On:- 2026-04-14




दुर्ग (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद सभागार, दुर्ग में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता मिर्जा एजाज बेग (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी) तथा विशिष्ट अतिथि अलका वाघमार (महापौर) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सुरेन्द्र कौशिक, रजा खोखर, गायत्री वर्मा, हाजी कासिम, आरिफ अली, ज्योति वर्मा, हैदर अली, खालिद रिजवी, अमजद अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मिर्जा एजाज बेग ने कहा कि हज यात्रा के दौरान नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से इस वर्ष बड़ी संख्या में हाजी जा रहे हैं, जिनमें दुर्ग से लगभग 260 यात्री शामिल हैं। वर्तमान में ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन आसान हुआ है और राज्य सरकार द्वारा यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

महापौर अलका वाघमार ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी हाजियों की सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की। सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर हाजियों को स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की पहचान हिंदू-मुस्लिम एकता है। उन्होंने कहा कि हज पर जाने वाले सभी यात्री अपने देश और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज देश का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है और भारतीयों को हर जगह सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी हाजियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं सुरक्षित होने की कामना की। 



Related News
thumb

महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय, भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% ...

राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा महिलाओं के नाम पर होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी करने के ऐतिहासिक निर्णय का जिले सहित पूरे प्रदेश ...


thumb

बिहान योजना से सशक्त बनी धनमती, सेटरिंग प्लेट व्यवसाय से हो रही आत्...

जिला एमसीबी के तहसील कोटाडोल अंतर्गत ग्राम बरौता की निवासी धनमती आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। आस्था महिला स्व सहायता समूह से जुड़...


thumb

बस्तर के आर्थिक क्षितिज पर नई दस्तक : थिंक बी की एंटरप्रेन्योर मीट ...

बस्तर की छिपी हुई आर्थिक संभावनाओं को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के भीतर उद्यमिता की लौ जलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन क...


thumb

मालेवाही के वनांचल में पहुंचा आधुनिक उपचार, डिजिटल स्वास्थ्य क्रांत...

बस्तर के दुर्गम और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जिला प्रशासन ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ल...


thumb

खरीफ सीजन के लिए तैयारी शुरू : 25 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, फार्म...

कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय र...


thumb

निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, भव्य मेला 24 अप्रैल को

बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार म...