शिक्षा की नई पहल: जिला स्तरीय FLN और नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण

Posted On:- 2026-04-14




बीजापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशन और डाइट प्राचार्य वेंकट रमन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड के 48 बीआरजीएस का एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्राथमिक शिक्षकों का जिला स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण (ब्लेंडेड मोड में) 06 से 08 अप्रैल तक तीन दिवस ऑनलाइन एवं 09 से 13 अप्रैल तक पांच दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षित डीआरजी के माध्यम से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बीजापुर में डाइट फेकल्टी एवं विकासखंडों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में प्री टेस्ट एपूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ होते हुए संपन्न हुआ।

जिले के सभी विकासखंड से चयनित शिक्षकों का डीआरजीएस के माध्यम से राज्य से प्रदाय समय सारणी अनुसार, दिवसवार नवीन पाठ्यपुस्तकों का परिचय एवं महत्व और रूपरेखा बताते हुए प्रथम दिवस हिंदी, द्वितीय दिवस हिंदी एआकलन ट्रैकर भरना, खेल योग शिक्षा एवं हमारा अद्भुत संसार, तृतीय दिवस गणित एचुनौती एवं चुनौती आधारित आकलन, चतुर्थ दिवस अंग्रेजी, बहुकक्षा शिक्षण एवं  MGT  पंचम दिवस कला शिक्षा एवं परख, नैतिक मूल्य एवं संस्कार आदि विषयों के अंतर्गत सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा कर, प्रस्तुतीकरण के साथ समझ विकसित किया गया एवं आंकलन के तरीकों को भी बताया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डाइट प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा करते हुए, नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित बीआरजीएस प्रशिक्षण के महत्व, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का विकास आदि के बारे में विस्तार से बताया और शिक्षक प्रशिक्षण में बताई गई जानकारियों को विद्यालय में बेहतर रूप से संचालित करने का अनुरोध किया। 

प्रशिक्षण के डीआरजीएस राजकुमार मोडियम, पवन सिन्हा, चिम्मनलाल चंदेल, सुनील साहू, दुर्गेश साहू, दीपिका शिवारे एवं सीमा साहू द्वारा एससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रदाय कर सभी विषयगत अवधारणाओं को ब्लाकों/शालाओं में बेहतर ढंग से करवाने हेतु प्रेरित किया। प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट का आयोजन भी हुआ। तत्पश्चात प्रमाण पत्रों का वितरण कर सभी की उपस्थिति में फोटो सेशन के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ।



Related News
thumb

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...


thumb

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...


thumb

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...


thumb

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : व...

स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...